ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / आरा में बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत

आरा में बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत

15-Aug-2021 07:30 PM

ARA : बिहार में बाढ़ का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है. विभिन्न जिलों से मौत की ख़बरें सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां बाढ़ में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


दो अलग-अलग घटनाओं में इन बच्चों की जान गई है. भोजपुर जिले के शोभी डुमरा गांव में एक ही घर के दो बच्चों की मौत हुई है. जबकि कृष्णगढ़ थाना के भकुरा गांव एक ही परिवार की तीन बच्चियां पानी में डूब गईं. जिससे इनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये तीनों बच्चियां स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं. 


शोभी डुमरा गांव में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, इनका शव आज बरामद किया गया है. कल ही बाढ़ के पानी में डूबने से इनकी मौत हुई थी. ग्रामीणों की मदद से इन दोनों बच्चों की बॉडी को बरामद किया गया है. शवों का पोस्टमार्टम करा जिला प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.