चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 05:37 PM
PATNA : बिहार में बेतहाशा आपराधिक घटनाओं के बावजूद ऐसे भी लोग औऱ बस्ती है जो मिसाल कायम कर रही है. ऐसे दो गांव हैं जहां कोई केस मुकदमा नहीं हुआ. गांव का कोई आदमी थाने या कोर्ट कचहरी नहीं गया. सुनने में ये अजूबा लगता है लेकिन बात सच है.
मधेपुरा के दो गांवों की कहानी
इस दौर में भी आपसी मेलजोल की मिसाल कायम करने वाले ये दोनों गांव मधेपुरा जिले के हैं. मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड के ध्रुवपट्टी और चौसा प्रखंड के मधुरापुर गांव के लोग कभी केस-मुकदमे के चक्कर में नहीं पड़े. आपस में विवाद होता है. लेकिन गांव के लोग ही एक साथ बैठकर उस विवाद का निपटारा कर देते हैं. गांव की बैठक में जिसे दो आदेश दिया जाता है लोग उसे मान लेते हैं.
प्रशासन ने गांव के लोगों को किया सम्मानित
मधेपुरा के इन दो गांवों में आपसी अमन-चैन में पंचायत प्रतिनिधियों ने अहम रोल निभाया है. जिला प्रशासन ने समाज को नयी दिशा दिखाने वाले गांवों के लोगों को सम्मानित किया. मधेपुरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के बाद सभी अधिकारियों ने ध्रुवपट्टी गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे केस मुकदमे से मुक्त गांव की परंपरा को बनाए रखें.
सम्मान समारोह में मौजूद जिला न्यायाधीश ने कहा कि जिस समाज में केस-मुकदमे का विवाद न हो उसकी तरक्की को कोई रोक नहीं सकता. वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि उनके जिले में ऐसे दो गांव हैं जहां कोई केस मुकदमा नहीं हुआ. मधेपुरा के एसपी ने कहा कि इन गांव के लोग न सिर्फ आपस में शांति बनाये रखते हैं बल्कि आस पास के इलाके में भी शांति बनाये रखने में भी पुलिस की मदद करते हैं.