Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
10-Nov-2021 09:09 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बिहार के 68 विधायकों समेत 250 से ज्यादा प्रत्याशियों को नोटिस भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को इन 68 विधायकों 250 से ज्यादा लोगों द्वारा चुनाव के दौरान संपत्ति की गलत जानकारी देने की बात पता चली है. चुनाव आयोग ने शुरूआती जांच में इस मामले में गड़बड़ी पाई थी. अब आगे की कार्रवाई करते हुए आयोग ने आयकर विभाग से मदद मांगी है. जिन लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटस मिली है, उन्हें नवंबर के आखिर तक जवाब देना है.
बता दें कि संपत्ति का ब्योरा गलत देने के मामले में गड़बड़ी की मात्रा, तरीके और इसकी गंभीरता के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरूआती जांच में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं. ज्यादातर मामले संपत्ति का गलत ब्योरा देने से संबंधित बताए जाते हैं. यानी इन लोगों ने चुनाव आयोग से अपनी संपत्ति छुपाई.
कई उम्मीदवारों ने हलफनामे में अपनी कई चल-अचल संपत्ति की चर्चा नहीं की, जबकि कुछ ने इनकम रिटर्न में अपनी जिन संपत्तियों को बताया, उसे अपने हलफनामे में दर्ज नहीं किया. ऐसा करने वालों से आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है, उनसे इसकी वजह पूछी जाएगी. यह भी कहा जा रहा है कि जांच की लाइनें बहुत आगे भी बढ़ जाएं. वाजिब या संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई तय भी होगी. कुछ मामले पैन कार्ड की जानकारी नहीं देने को लेकर भी सामने आये हैं.
जानकारी हो कि इस मामले में पहले चुनाव आयोग और अब आयकर विभाग ने अपने स्तर से जांच में कई तरीके अपनाए. हलफनामा में दी गई संपत्ति के ब्योरे को संबंधित उम्मीदवार के ऐसे पिछले दस्तावेज या रिटर्न से मिलान किया गया. पैन कार्ड नहीं देने वालों से इसका कारण पूछा गया है. इस महीने के आखिर तक नोटिस का जवाब देना है. नोटिस का जवाब और इस बारे में आयकर विभाग की कार्रवाई से जुड़ी सिफारिश के आधार चुनाव आयोग अंतिम कार्रवाई के लिए अधिकृत है.