Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
26-Oct-2024 11:46 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी के एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोतिहारी निवासी 4 युवक एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। आग में झुलसकर चारों की मौत हुई है। इस घटना के परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। यह हादसा गुरुग्राम का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के खैरवा लौखान के एक ही परिवार के तीन युवकों समेत 4 युवकों की जान हरियाणा के गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में आकर झुलसने से हो गयी। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में किराए के कमरे में सो रहे चार युवकों की एक साथ मौत हो गयी। शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटना में बुरी तरह झुलसने से चारों की मौत हो गई।
वहीं, मृतकों की पहचान खैरवा टोला लौखान निवासी मो.शकूर के दो पुत्र, 26 वर्षीय नूर आलम व 22 वर्षीय पुत्र मुश्ताक आलम, मो. मोफीज मियां के 18 वर्षीय पुत्र मो.अमन तथा चिरैया थाना क्षेत्र के मो.सैफीउल्लाह के 20 वर्षीय पुत्र मो.साहिल आलम के रूप में की गई हैं। मृतक नूर आलम, मुश्ताक व अमन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं तथा मो. साहिल मृतक नूर आलम व मुश्ताक के रिश्ते में ममेरे भाई बताए जा रहे है।
बताया गया कि जब तमाम प्रयास के बाद कमरा नहीं खुला तो लोगो ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक सभी चारों युवकों की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने सभी शवो को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक नूर आलम की मां रुबैसा खातून, पत्नी नुरसबा खातून, बहन व भाई समेत 10 लोग पटना से फ्लाइट से दिल्ली को रवाना हो गए। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। मृतक नूर आलम के दो पुत्री एक दो वर्ष व एक तीन माह की है। जबकि मृतक मुश्ताक की बीते 6 अक्टूबर को मोतिहारी में शादी से पूर्व सगाई हुई थी।