अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-May-2022 06:47 AM
PATNA: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। सूबे के कई इलाकों में रात तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन दिन की चिलचिलाती धुप और गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लेकिन अब पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, पूर्णिया, मधुबनी समेत 19 जिलों में हल्की बूंदा बांदी या मध्यम दर्जे की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से लोग राहत की सांस लेंगे। मौसम विभाग की मानें तो बिहार पर नौतपा का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार बिहार और झारखंड तटवर्ती इलाके में चक्रवाती हवा का क्षेत्र सक्रिय है और पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह जमीन से 1.5 किलोमीटर उपर तक बना हुआ है। इसके कारण राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं, पटना की बात करें तो सोमवार की तुलना में मंगलवार को दिन के पारा में एक डिग्री की कमी आई है। पटना में मंगलवार को अधिकतम पारा 35.4 डिग्री और रात का 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रात करीब 11 बजे मध्यम स्तर की बारिश भी हुई, जिसके कारण मौसम पहले से ठंडा है।