अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Aug-2021 03:10 PM
PATNA : आजादी के 75वें वर्षगांठ पर भारत सरकार ने 1380 पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए पदक प्रदान करने का फैसला लिया है. इनमें बिहार के 23 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा. दो अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 21 अफसरों को पुलिस वीरता पदक देने की घोषणा की गई है.
कोरोना महामारी की वजह से स्वतंत्रता दिवस 2019, गणतंत्र दिवस 2020 और स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर राष्ट्रपति और पुलिस पदक के लिए जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई थी, उन सभी को इस बार सम्मानित किया जा रहा है. 662 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि 628 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा. इनमें बिहार के 23 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं.
राष्ट्रपति पुलिस पदक से आर्थिक अपराध इकाई में तैनात इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह और पटना एसएसपी ऑफिस में पदस्थापीर दारोगा राम कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा.सीआईडी के डीएसपी सुबोध कुमार, सीआईडी के एएसआई कुमार अजित सिंह, सहरसा एसपी ऑफिस में तैनात दारोगा आनंद कुमार सिंह, मिथिला रेंज के आईजी ऑफिस में पोस्टेड दारोगा अरुण कुमार झा, गोपनीय सेल के दारोगा राज नारायण यादव, पूर्णिया के दारोगा सुधाकर सिंह, कटिहार रेल में तैनात दारोगा अर्जुन बेसरा, कैमूर के दारोगा शत्रुघ्न पटेल, सीआईडी के एसएसआई संजय कुमार यादव, एडीजी अभियान दफ्तर में तैनात उमेश पासवान, पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात जमादार अजय कुमार दिवेदी, मधनिषेध में पोस्टेड जमादार अमरेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.
इनके साथ-साथ एटीएस के हवलदार अनिल कुमार सिंह, एटीएस के हवलदार (ड्राइवर) अरुण कुमार सिंह, बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-10 (पहले बीएमपी) के हवलदार मोहम्मद रिज़वान अहमद, सीवान के सीनियर कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 (पहले बीएमपी) के हवलदार लाल बाबू सिंह, बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 (पहले बीएमपी) के ड्राइवर बलराम सिंह, नालंदा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरिंदर कुमार चौधरी, सीआईडी के कांस्टेबल राम कुमार शर्मा और गोपालगंज रिज़र्व ऑफिस में कार्यरत सिपाही संजय कुमार को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.
एसएसबी पूर्णिया सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात महिला कमांडेंट डॉ के विनोद कुमारी देवी और 29 बटालियन गया में पोस्टेड कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया को भी सम्मानित किया जायेगा. वहीं गृह मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस अफसर योगेंद्र कुमार को भी अलंकृत किया जायेगा. गौरतलब हो कि पूरे देश में विशिष्ट सेवा के लिए 88 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 662 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 23 जवान भी देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होंगे. इनमें से 20 आईटीबीपी के ऐसे जवान हैं, जिन्होंने मई-जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था.