Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा
12-Jun-2022 07:13 AM
PATNA: राज्य में इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने के आसार थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलीगुड़ी और सिक्किम तक पहुंच चुका मानसून करीब एक हफ्ते से बिहार की सीमा के पास ही सिमित है। इसी कारण पूर्वी सीमावर्ती जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो बिहार में चार-पांच दिनों के बाद मानसून का प्रभाव दिखाने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में 15 जून को मेघ गर्जन आकाशीय बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में झमामझ बारिश के आसार है।
वहीं, प्रदेश के तीन जिले में पछुआ के कारण कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 21 दिन बाद भी राज्य में लू की स्थिति बनी रहने वाली है। शनिवार को 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, त्रिवेणी में 19.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 18.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 17.6 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 16 मिमी, चरघरिया में 4.8 मिमी एवं किशनगंज में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
6 जिलों को छोड़ शेष जिलों के तापमान में होगी वृद्धि
प्रमुख शहरों का तापमान