ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर बदमाशों ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

01-Apr-2023 03:32 PM

By First Bihar

BETTIAH: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक चावल कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर इसका बुरा अंजाम भुगतने की धमकी बदमाशों ने दी है हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गया से गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, नरकटियागंज के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 3 के रहने वाले चावल कारोबारी विनोद जायसवाल से बदमाशों ने एक करोड़ रूपये की रंगदारी उस वक्त मांगी थी जब वे रक्सौल से नेपाल के वीरगंज जा रहे थे। वाट्सऐप कॉल कर बदमाशों ने विनोद जायसवाल से कहा कि अगर दो दिनों के भीतर वे एक करोड़ रुपए नहीं देते हैं तो उन्हें गोली मार की जाएगी। इतना ही नहीं उनके बेटे की हत्या करने की धमकी भी अपराधियों ने दी।


पीड़ित कारोबारी ने शिकारपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी सावन कुमार को गया से धर दबोचा। आरोपी सावन कुमार शहर के पुरानी बाजार स्थित अपने मामा के घर रहता है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कारोबारी और उसके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है।