ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : कारोबारी के परिजनों से मिले पप्पू यादव, सरकार से की कार्रवाई...

बिहार : कारोबारी के परिजनों से मिले पप्पू यादव, सरकार से की कार्रवाई की मांग, बीते दिनों हुई थी तेल व्यवसायी की हत्या

31-Mar-2022 03:21 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुरुवार को पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला गली में पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक तेल व्यवसाई प्रमोद वागला के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और सरकार से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


इस अवसर पर पप्पू यादव ने राज्य की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुशासन की सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने पटना सिटी में लगातार हो रही व्यवसाईयों की हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।


पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि तेल व्यवसाई प्रमोद वागला के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनपर स्पीडी ट्रालय के तहत मुकदमा चलाया जाए। साथ ही सरकार व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए कानून लाए ताकि राज्य का व्यवसायी वर्ग सुख चैन से अपना जीवन जी सके।


पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में लगातार अपराध की घटनाओं से आम लोग परेशान हैं। सरकार को चाहिए की पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। बता दें कि बीते दिनों अपराधियों ने पटना सिटी में तेल व्यवसाई प्रमोद वागला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।