मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jul-2023 10:07 AM
By First Bihar
BANKA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सीमेंट कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कारोबारी के परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान रजौन प्रखंड के बामदेव बाजार निवासी सीमेंट कारोबारी अमरेंद्र कुमार सिंह के इकलौते बेटे भानू कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात भानू सिंह घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए रजौन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रजौन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भानू को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। कारोबारी के बेटे को किस कारण से गोली मारी गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।