ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में जनता राज पर सवाल!, बड़े कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

21-Mar-2023 02:26 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार चौक और बुलाकी सिंह चौक के बीच की है।


मृतक शख्स की पहचान शहर के बड़े दवा कारोबारी जमील अख्तर के बेटे उमर अख्तर उर्फ बुलबुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा था कि दवा कारोबारी का बेटा अपनी बाइक पर सवार होकर नया बाजार चौक से कालीबाग की तरफ जा रहा था, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली उमर के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।