बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 11:34 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARARI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिसदिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर एनएच 31 को जाम कर डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एकअधेड़ मजदूर को अनियंत्रित कंटेनर ने एनएच 31 पर रौंद दिया। अधेड़ मजदूर काम करने के लिए कुरहा बाजार जा रहा था। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक और उपचालक दोनों गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाइवे को जाम कर दिया जिससे 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
बताया जा रहा है कि, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा पूर्वी पंचायत के कुरहा बाजार में हुआ। अखाड़ा ढाला के पास मजदूर एक अनियंत्रित कंटेनर गाड़ी की चपेट में आ गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क रखकर एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजेश कुमार राजन, थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के समझाने और मुआवजा के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, धनेश्वर की तीन बेटे और दो बेटिया हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।