ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: जिस पति के लिए किया था तीज, उसी ने पत्नी को मार...

बिहार: जिस पति के लिए किया था तीज, उसी ने पत्नी को मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

31-Aug-2022 08:39 AM

By DIPAK

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तीज के दिन ही पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिस पति की लंबी उम्र के लिए सोनी ने तीज का व्रत किया था, उसी हैवान पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का स्वरूप बदलने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। 



घटना बिहार थाना क्षेत्र इलाके के नईसराय मोहल्ले की है। घटना के बारे में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2014 में अशोक यादव के साथ की गई थी। शादी के महज कुछ साल बाद ही विवाहिता को दहेज के खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालवाले विवाहिता सोनी कुमारी के साथ लगातार मारपीट किया करते थे। इसके पहले भी छोटी बहू की निर्मम हत्या ससुराल वालों ने कर दी थी। 



मृतका के भाई ने बताया कि सोनी के शरीर पर कई चोट के निशान भी देखे गए हैं, जिससे पता चलता है कि विवाहिता को पहले पीट-पीटकर अधमरा किया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मंगलवार को विवाहित अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत किया था। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बाकी ससुरालवाले फरार बताए जा रहे हैं।