ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार-झारखंड का कुख्यात प्रमोद यादव एनकाउंटर में ढेर, STF और जिला पुलिस का बड़ा एक्शन

31-May-2024 06:38 PM

By First Bihar

MADHEPURA : बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है। जहां पुलिस ने बिहार-झारखंड के कुख्यात अपराधी  प्रमोद यादव को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गैंगस्टर प्रमोद यादव के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को लंबे समय से प्रमोद की यादव की तलाश थी।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रमोद यादव मधेपुरा के बिहारीगंज में छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और कुख्यात प्रमोद यादव को गिरफ्तार करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, उसने फायरिंग शुरू कर दी।


जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद कुख्यात प्रमोद यादव मौके पर ही मारा गया। कुख्यात प्रमोद यादव बिहारीगंज थानाक्षेत्र के हथिऔंधा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ मधेपुरा और पूर्णिया समेत राज्य के कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।