मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jun-2023 07:31 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे कुशेश्वरस्थान के जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर रौता स्थित एक वाटर प्लांट में छापेमारी में छापेमारी के दौरान पानी की जगह शराब की बोतलें मिली थीं और प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
दरअसल, प्रकाश अपने घर के बगल में वाटर प्लांट स्थापित किया था और इसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा करता ता। इस बात की भनक लगने ही पुलिस ने छापेमारी की और वाटर प्लांट से शराब की 960 बोलतें बरामद की थी हालांकि इस दौरान प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसी बीच खबर मिली की प्रकाश कुशेश्वरस्थान के बाजार में आया है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
पूरे मामले में जदयू विधायक अमन भूषण हजारी की सफाई आई थीष विधायक ने कहा था कि उनका चचेरा भाई प्रकाश से कोई लेना देना नहीं है। कई साल पहले ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। उनका प्रकाश और उसके परिवार को कोई सरोकार नहीं है। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त किया था, उस मामले में भी प्रकाश भूषण हजारी का नाम आया था।