बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
25-Dec-2021 05:22 PM
MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर जदयू नेता और पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने सीएम नीतीश कुमार से अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाया है। महेश्वर यादव ने पूर्व एमएलसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने बिहार में जिला परिषदों की खरीद फरोख्त करके पंचायती राज पर कब्जा करने की परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और वर्तमान में वैशाली की सांसद वीणा देवी को जिला परिषद अध्यक्ष इसी तरीके से बनाया था. अब एक बार फिर जिला परिषदों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं.
पूर्व विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिनेश सिंह द्वारा पैसे के बल पर जिला परिषद पर कब्जा करने की सीख लेकर पूरे बिहार में भूमाफियाओं, शराब माफिया एवं अवैध रुपया कमाने वाले माफिया जिला परिषद और पंचायती राज संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश सिंह तमाम पंचायत प्रतिनिधियो को अपने होटल मीनाक्षी इंटरनेशनल में बुलाकर मोटी रकम देते हैं.
इस संबंध में उन्होंने सीएम नीतिश से अपील करते हुए कहा है कि सभी आरोपों जांच की जाए. उन्होंने कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, चुनाव को स्थगित कर दिया जाए. साथ ही दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया जाए.