बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Jun-2022 07:30 PM
MOTIHARI: मोतिहारी में एक दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे की इस करतूत से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बना लिया। इस दौरान दूल्हा मौका पाकर बारात से भाग खड़ा हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया है, सभी के मोबाइल भी बंद हैं। घटना जिले के गायत्री नगर की है।
जानकारी के मुताबिक बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित बेलनवा गांव निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश की शादी मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी ओम पांडेय की बेटी से 6 महीने पहले तय हुई थी। 10 जून को बारात सज धजकर लड़की के घर पहुंच गई। डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई। वर-वधू जयमाला के स्टेज पर खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात में बवाल मच गया।
गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता, चाचा, फूफा समेत परिवार के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो लड़के का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो वह शादी के लिए तैयार हो गया लेकिन ऐन वक्त पर उसे अपनी प्रेमिका की याद आ गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के लिए दहेज के तौर पर लड़के वालों को 12 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके साथ ही शादी की तैयारी में 7 से 8 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि अबतक इस शादी में जितना पैसा खर्च हुआ है वह लड़के वालों को लौटाना होगा। इधर, लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़े जाने की बात कही जा रही है।
लोगों का बताना है कि शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। शादी से पहले सगाई की रस्म भी हुई थी। लड़के और लड़की ने एक दूसरे को देखा भी था। बावजूद इसके ऐन वक्त पर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी टूटने के बाद दोनों परिवार के लोग समझौता कर रहे हैं। दोनों पक्ष के लोगों को कहना है कि शादी नहीं करनी है।