मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Feb-2023 01:51 PM
By First Bihar
BETIYA : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है। जहां बदमाशों ने चोरी के दौरान फायरिंग किया है। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, यह पूरा मामला बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। महनागनी चौक पर स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी । इस घटना में दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी और उनके चचेरे भाई अजीत कुमार को गोली लगी है। इन दोनों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।
दरअसल, दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी रोज की तरह दुकान मालिक दुकान बंद कर के घर चले गए। जो दुकान से एक किलोमीटर दुर है। दुकान के मालिक ने जब रात में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखें तो हैरान रह गए। कैमरे को विपरीत दिशा में घुमा दिया गया था। मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर अपने दुकान पहुंच गए। आभूषण के साथ दुकान में बर्तन भी बेचा जाता था, दुकान के अंदर से बर्तन के गिरने की आवाज आ रही थी। कुछ चोर दुकान के अंदर थे तो कुछ दुकान के बाहर थे। लोगों के आने की आहट सुनते हीं चोरों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसी फायरिंग के दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को गोली लगी है। फायरिंग होने से लोग पिछे हट गए और चोर मौके का फायदा उठा कर भाग गए।
इधर, इस घटना को लेकर दुकान मालिक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। दोनों भईयों को गोली लगने के बाद लोगों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां उन दोनों का इलाज किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि. इसके पहले भी एक बार दुकान में चोरी करने की कोशिश की जा चुकी है, उस वक्त चोरों ने ताला काट कर करीब साढ़े चार लाख मूल्य की आभूषण की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद दुकान के मालिक चौकन्ना थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि, फिलहाल इस मामले की सूचना मिली है, इसके बाद इस जांच की जा रही है।इसको लेकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।