अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Apr-2022 12:31 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बसपा कार्यालय के पास की है। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब रविवार की सुबह वे युवक को उठाने के लिए पहुंचे। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पहले तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना करते रहे लेकिन बाद में पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय जितेंद्र यादव उर्फ बाला यादव के रूप की गई है। बताया जा रहा है कि मौत के एक दिन पहले एक लड़की बाला से मंदिर के पास मिलने आयी थी। बीते शुक्रवार की दोपहर लड़की घर आयी थी और में घंटों बाला के साथ बातचीत करती रही। इसके बाद फिर से देर शाम को लड़की वापस आयी और दोनों ने अकेले काफी देर तक बातचीत होती रही है। जिसके बाद दोनों ने साथ में खाना भी खाया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दरअसल, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन अलग जाति के होने के कारण लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। खाना खाने के बाद जब रात को लड़की वापस अपने घर चली गई मृतक बाला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की मानें तो मृतक बाला पहले एक बार जेल भी जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।