Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
11-Jul-2023 01:50 PM
By First Bihar
BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिलदहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। जहां बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट में स्थित नगर रोड रेलवे स्टेशन पर अचानक एक बाघ पहुंच गया। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं, इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे कर्मचारी बाघ की दहाड़ सुनकर भाग खड़े हुए।
दरअसल, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में कई बाघ मौजूद है। इन्हीं में से कुछ बाघ भटककर आम लोगों के बीच आ जाते है। पिछले कई बार यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली है। ऐसे में अब ताजा मामला वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन का है। यहां स्टेशन परिसर में नव निर्मित पदाधिकारी आवास की चाहरदीवारी पर तार में बाघ को दहाड़ मारते देखा गया है। इसके बाद रेल दोहरीकरण के काम में लगे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। जिससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मालूम हो कि, मुजफ्फरपुर-गोरखपुर पर रेल लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। समय सीमा पर कार्य पूरी करने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में बाघ की मौजूदगी को देखकर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों में भय का माहौल कायम हो गया। इस दौरान कुछ कर्मियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
आपको बताते चलें कि, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से स्टेशन बिल्कुल सटा हुआ है।बताया जा रहा है कि जिस वक्त यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली उस दौरान रेल कर्मी मौके पर अपने काम में लगे हुए थे। बाघ की दहाड़ने की आवाज सुनकर यह भाग खड़े हुए। लेकिन, इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है।