ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में शख्स को लगी गोली

15-Nov-2022 06:22 PM

MOTIHARI: मोतिहारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव की है। मारपीट के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबति मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि गोखुला गांव निवासी जमादार राय ने सालों पहले गांव के ही उमाशंकार राय की 17 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन पर जमादार राय का कब्जा था। पिछले कुछ दिनों से उमाशंकर राय के परिजन उक्त जमीन को अपनी जमीन बताकर कब्जा करने की फिराक में थे। मंगलवार को उमाशंकर राय के परिजन हथियारों से लैस होकर उक्त जमीन पर पहुंच गए और उसकी जुताई शुरू कर दी। जब जमादार राय ने इसका विरोध किया तो उमाशंकर राय के परिजनों ने जमादार राय और उनके बेटों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इसी बीच आरोपियों ने फायरिंह शुरू कर दी जिसमें जमादार राय के बेटे उपेंद्र राय के हाथ में गोली लग गई। वहीं मारपीट के के दौरान जमादार राय और उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।