BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
07-Feb-2023 08:17 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में लंबे समय से बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। पिछले दिनों सीएम नीतीश के जनता दरबार में भी बिजली बिल से जुड़े कई मामले सामने आए थे। इस दौरान अपनी फरियाद लेकर पहुंचा एक बुजुर्ग व्यक्ति सीएम के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के आधे गांवों में इसी महीने कैंप लगाकर बिजली बिल में सुधार किए जाएंगे। बाकी बचे 50 फीसद गांवों में मार्च के महीने में कैंप लगाकर लोगों की समस्या दूर की जाएगी।
पेसू को छोड़कर सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) एवं राजस्व पदाधिकारी को कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लगने वाले कैंपों में कोशिश होगी की अधिक से अधिक लोगों के बिजली बिल में सुधार किया जा सके। जिन बिजली बिलों का कैंप में सुधार होना संभव नहीं हो सकेगा, उनको सात दिन के भीतर सुधार करने का निर्देश दिया गया है। कनीय अभियंता, अवर प्रमंडल अपनी शाखा के तहत आने वाले गांवों में कैंप लगाएंगे। कैंप में बिजली बिल की वसूली भी होगी और बकाया बिलों का भुगतान भी प्राप्त किया जाएगा।
विभाग के सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक गांव में अधिक से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं से राजस्व की वसूली सुनिश्चित करेंगे। बिजली कंपनी ने निर्देश दिया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि राज्य में 1.88 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें जनता के दरबार में मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान भी सामने आ रही हैं। सीएम के निर्देश पर बिजली विभाग ने कैंप लगाकर लोगों की समस्या का समाधान करने फैसला लिया है।