ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को उठा प्रसव का पीड़ा, बच्ची...

बिहार : इंटर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को उठा प्रसव का पीड़ा, बच्ची को दिया जन्म

03-Feb-2022 09:07 AM

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में एक स्कूल से एक खबर सामने आ रही है जहां इंटर बोर्ड की परीक्षा देने आई छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है. जानकरी के अनुसार परीक्षा के बीच ही यूज़ दर्द उठा. इसके बाद केंद्राधीक्षक ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर सदर हॉस्पिटल भेजा गया. जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया. 


भागलपुर में इंटर बोर्ड की परीक्षा देने आई छात्रा ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया. सुखराज राय उच्च विद्यालय नाथनगर की छात्रा रूपा कुमारी दूसरी पाली में इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने पहुंची. जहां परीक्षा के बीच ही उसे दर्द उठा. पूछने पर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है. इसके बाद केंद्राधीक्षक ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भिजवा दिया.वहां डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया.उसने 3 किलो की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची के जन्म पर एग्जाम सेंटर पर ही जलेबी बांटी गई. वहीं DEO ने उसे जून में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है.


इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय आसनंदपुर के केंद्राधीक्षक अंबिका प्रसाद ने बताया. दोपहर करीब 3:30 बजे कैंडिडेट रूपा कुमारी की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इसके बाद तुरंत मैंने SDM को फोन किया. जिला प्रशासन ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस भेजा. इसके बाद दोपहर 4:30 बजे उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया. इस खुशी में सेंटर पर परीक्षा खत्म होते ही जलेबी बांट कर खुशी मनाई गई.


वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया. इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय आनंदपुर केंद्र पर रूपा कुमारी एग्जाम देने आई थी. परीक्षा के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा हुई. इसके बाद केंद्राधीक्षकअंबिका प्रसाद ने मुझे फोन कर जानकारी दी. तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध कराया. जहां जच्चा और बच्चा दोनों सही है. वह जून की विशेष परीक्षा में फिर से शामिल होकर परीक्षा पूर्ण कर सकती हैं.