ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / Bihar Inter Exam के दूसरे दिन भी उड़ी अफवाह, सभी Viral Paper...

Bihar Inter Exam के दूसरे दिन भी उड़ी अफवाह, सभी Viral Paper और Answer Sheet निकले फर्जी

05-Feb-2020 04:57 PM

BHAGALPUR : इंटरमीडियट परीक्षा में वायरल क्वेश्चन पेपर और आंसर सीट की अफवाहों का सिलसिला जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन भी भागलपुर में क्वेश्चन पेपर औऱ आंसर सीट की अफवाह उड़ी लेकिन सारे फर्जी निकले। आज पहली पाली में केमेस्ट्री तो दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा हुई।


भागलपुर में दूसरे दिन भी पहली पाली की परीक्षा के दो घंटे पहले केमेस्ट्री का क्वेश्चन पेपर और आंसर सीट वायरल हो गया। परीक्षा केन्द्रों के आसपास परीक्षार्थी मोबाइल पर प्रश्न और उत्तर देखते और चर्चा करते नजर आए। वहीं दूसरी पाली में  का प्रश्न भी वायरल हुआ। हालांकि परीक्षा के बाद मिलान करने पर सभी वायरल प्रश्नपत्र और उत्तर फर्जी निकले।


परीक्षा के दूसरे दिन जिले के एसएम कॉलेज से एक छात्रा को चिट के साथ पकड़ी गयी। उसे एक्सपेल्ड कर दिया गया। हालांकि अन्य किसी केन्द्र से कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया। दोनों पालियों में 32 हजार 376 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 988 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।