चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
06-Feb-2020 09:19 PM
PATNA : बिहार में इंटर की परीक्षा सख्ती से ली जा रही है. फिर भी बच्चे मास्टर साहेब के आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो जा रहे हैं. इंटर की परीक्षा में अब तक 200 से अधिक बच्चे एक्सपेल्ड हो चुके हैं. इसबार इंटर का एग्जाम कड़ाई से लिया जा रहा है. बच्चे जूता-चप्पल पहन कर एग्जाम नहीं दे रहे हैं. नक़ल रोकने के लिए बोर्ड सारे तरीके अपना रही है. लेकिन फिर भी कुछ परीक्षार्थी चीट-पुर्जा लेकर एग्जामिनेशन हॉल में चले जा रहे हैं.
बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन 56, दूसरे दिन 94, तीसरे दिन 35 और आज चौथे दिन 17 यानी कि कुल 200 से अधिक बच्चे एक्सपेल्ड हो गए हैं. गुरूवार को पहली और दूसरी पाली मिलकर 17 बच्चों को निष्कासित किया गया. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक नालंदा, भोजपुर, गया, सारण, गोपालगंज, मधेपुरा और जमुई जिले से कुल 17 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है.
चौथे दिन सबसे ज्यादा नालंदा से 6 बच्चों को निष्कासित किया गया है. जबकि गोपालगंज से 3, सारण, मधेपुरा और जमुई से 2-2 बच्चों को चोरी करते पकड़े जाने पर निकाला गया. भोजपुर और गया जिला से भी एक-एक बच्चों को एक्सपेल्ड किया गया. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के पांचवे दिन पहली सीटिंग में साइंस और आर्ट्स के छात्रों के लिए मैथ और सेकेंड सीटिंग में एमबी के तहत अंग्रेजी, मैथली और उर्दू विषय की परीक्षा ली जाएगी.
राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.