ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार : होटल संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, पैसे के लेन...

बिहार : होटल संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, पैसे के लेन - देने से जुड़ा है पूरा मामला

26-Nov-2023 01:12 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक होटल संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,   गोपालगंज में होटल संचालक पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही चवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक होटल संचालक को गोली मार दी। इसके बाद उसके जख्म पर उंगली लगाकर दर्द का एहसास कराया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने होटल संचालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी होटल संचालक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र मधु सरेया गांव निवासी राजेश यादव के रूप में की गई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी राजेश यादव ने बताया कि आठ साल पहले से शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के पास चौधरी हांडी मीट नाम से एक होटल चला रहे हैं। होटल नहीं चलने के कारण उसे बंद करने वाले थे लेकिन मकान मालिक ने बंद करने से मना किया। उन्होंने कर्ज के रूप में 23 लाख रुपया दिया और इसके एवज में एक चेक लिय।  धीरे-धीरे उसका पैसा लौटाता रहा, कुल 41 लाख 32 हजार दो सौ रुपये अब तक दे दिए।  वहीं जब वो चेक की मांग करते तब मकान मालिक और पैसे की मांग करते। जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। 


उधर, इस घटना के बाद जख्मी ने अपने परिजनों को फोन कर बुलाया। उसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं नगर थाना की पुलिस ने जख्मी का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  इस संदर्भ में नगर थाना के दरोगा लंकेश पांडा ने बताया कि "जख्मी का फर्द बयान लिया जा रहा है। तीन लोगों को नामजद किया गया है। 24 तारीख को दुकान पर हिसाब किताब को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। "