Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
07-May-2022 12:20 PM
MUNGER: शर्मसार करने वाली घटना मुंगेर से सामने आ रही है, जहां एक स्कूल संचालक ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी स्कल संचालक ने हॉस्टल में रहने वाली बच्ची को कॉपी चेक करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची के हिदायत दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
शेखपुरा के बरबीघा थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी स्कूल संचालक रंजीत कुमार सिन्हा फरार बताया जा रहा है, जिसे पुलिस तलाश रही है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को बच्ची ने घर फोन कर कहा था कि उसकी तबीयत खराब है और वह घर जाना चाहती है। जब बच्ची को लाने के लिए उसकी दादी स्कूल पहुंची तो संचालक उसे ले जाने से मना करने लगा लेकिन, दादी बच्ची को घर ले आई। घर पहुंचते ही पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई।
जानकारी के मुताबिक़ बच्ची पिछले तीन साल से स्कूल के हॉस्टल में रह रही थी। इसके माता-पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। लड़की बरबीघा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है। स्कूल का संचालक भी उसी गांव का रहने वाला है। इस हॉस्टल में लगभग एक सौ बच्चे रहते थे। घटना के बाद कई परिजन अपने बच्चों को यहां से वापस घर ले गए। फिलहाल संचालक स्कूल में ताला लगाकर फरार है।