अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-Mar-2022 08:26 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी है. बावजूद इसके शराबियों और शराब कारोबारियों के धंधे चल रहे हैं. अब होली पर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है. होली को देखते हुए शराबबंदी कानून के तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी कार्रवाई होगी. होली को देखते हुए 5 मार्च से शराब बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा.
गुरुवार को पुलिस अफसरों के साथ बैठक में डीजीपी एसके सिंघल ने फील्ड अफसरों को इस दिशा में कार्रवाई के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध कानून के कांडों में फरार अभियुक्तों की सूची बना लें. फरवरी में जितने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है उससे तीन गुनी अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लक्ष्य पर काम करें।. डीजीपी ने शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई के लिए मद्यनिषेध प्रभाग के अधीन बनाए गए कॉल सेंटर में आनेवाले कॉल को सीधे एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) को भेजने का निर्देश दिया है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा करने के बाद एएलटीएफ तेजी से कार्रवाई करेगी. बैठक के दौरान उन्होंने होली के मद्देनजर शराब की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. वहीं एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने रात्रि गश्ती को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए. बैठक में आईजी मद्यनिषेध अमृत राज ने फील्ड के अफसरों को कई टास्क सौंपे.
उन्होंने शराब बिक्री वाले हॉट स्पॉट को चिन्हित करने के साथ इसके लिए जिम्मेदार तत्वों की पहचान के करने का भी आदेश दिया. साथ ही शराब माफियाओं के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत प्रस्ताव भेजने को कहा. होली को देखते हुए उन्होंने 5 मार्च से शराब बरामदगी के लिए विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया. बैठक में एडीजी पारस नाथ, संजय सिंह समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.