अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Apr-2022 11:16 AM
GOPALGANJ : गोपालगंज स्थित चनावे जेल में बुधवार की देर रात एक महिला कैदी की मौत हो गई है। महिला कैदी अपनी बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही थी। महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक महिला कैदी जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव निवासी फागू राम की पत्नी उमा देवी थी।
अस्पताल पहुंचे महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम के नेतृत्व में महिला कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि महिला कैदी उमा देवी की बहू की साल 2016 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके बाद मायके के लोगों ने उमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। बहू की हत्या के आरोप में उमा देवी जेल में सजा काट रही थी। बुधवार की देर रात उमा देवी की अचानक हालत बिगड़ी गई। जेल प्रशासन ने कैदी उमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।