ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : हल्की आंधी में ही ध्वस्त हो गया गंगा पर बन रहे...

बिहार : हल्की आंधी में ही ध्वस्त हो गया गंगा पर बन रहे पुल का सुपरस्ट्रक्चर, सत्ताधारी दल के विधायक ने ही लगाए गंभीर आरोप

30-Apr-2022 11:58 AM

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां मामूली आंधी और बारिश के कारण खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने वाला पुल धराशायी हो गया। शुक्रवार की देर रात आई हल्की आंधी में ही अगुआनी और सुल्तानगंज के बीच करीब 1710 करोड़ रुपए की लागत से गंगा नदी पर बने रहे फोरलेन पुल का सुपरस्ट्रक्चर गिर गया। हालांकि इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन करोड़ों रुपए का नुकसान जरूर हुआ है।


इस घटना के बाद पुल निर्माण की गुणवक्ता पर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सत्ताधारी दल JDU के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि अगुवानी पुल मामूली सी आंधी और बारिश नहीं झेल सका। जेडीयू विधायक ने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है।


इस पुल का निर्माण एमपी सिंगल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड करा रही है। हादसे में जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लेकिन करोड़ों रुपए का नुकसान जरूर हुआ है। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4,5,6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था, जिसके लिए सुपर स्ट्रक्चर बनाया गया था।


गौरतलब है कि अगुवानी पुल बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस पुल की कुल लंबाई 3160 मीटर है। पुल के हर एक पिलर के बीच 125 मीटर की दूरी रखी गई है। इंटेलीजेंट ट्रैफिक टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे इस फोरलेन पुल में अलग-अलग दो लेन है।