ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : गोविंदगंज विधानसभा में बीजेपी का प्रवास कार्यक्रम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हुए शामिल

29-Jul-2022 07:44 PM

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज विधानसभा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक कृष्ण दुबे ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इस पार्टी की अपनी विशेषता है कि साधारण परिवार का कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के तहत देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


अभिषेक कृष्ण दुबे ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जो आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास करती है। यही कारण है कि आज साधारण से साधारण कार्यकर्ता कल किसी भी पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम पूरे देश के लिए गौरव की बात हैं।


इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.22 करोड़ आवास स्वीकृत किया गया। देश की शिक्षा को बदलने के लिए 2020 नई शिक्षा नीति लागू की गई।


गौरतलब है कि बीजेपी की केंद्रीय इकाई की ओर से सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को बिहार प्रवास के लिए भेजा गया है। इसमें 200 विधानसभाओं मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रवास करना है। जिसमें 40 विधानसभा में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है।