BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
02-Feb-2022 08:34 PM
GOPALGANJ : गोपालगंज की एक किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेच दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स संजय पटेल है जो विशंभरपुर बाजार का रहनेवाला बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उसे ले जाकर नेपाल में बेच दिया। जहां से वह किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।
बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय किशोरी को संजय पटेल ने पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी करने की बात कहकर महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान आरोपी युवक लड़की को यूपी के तमकुही शहर ले गया और 35 हजार रूपए में उसे बेच दिया। मानव तस्कर पीड़ित लड़की को बंधक बनाकर नेपाल ले गये और वहां देह व्यापार के काले कारोबार में धकेल दिया।
पीड़िता की मानें तो नेपाल में उसे एक कमरे में कैद करके रखा जाता था और सिर्फ खाना खाने के लिए उसे बाहर निकाला जाता था। एक दिन मौका पाकर किशोरी वहां से भाग निकली और किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला थाने में केस दर्ज कराया।
पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।