ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार: जन्माष्टमी का मेला देखने के बहाने गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया युवक, ग्रामीणों ने इतना पीटा की चली गई जान

27-Aug-2024 02:08 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक को भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। प्रेमिका के घरवालों ने पेड़ से बांधकर युवक को इतना पीटा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


दरअसल, बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कमलदह वार्ड एक निवासी वीरेंद्र शाह के 19 वर्षीय बेटे सुमित कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, सुमित कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के बहाने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।


इस बात की भनग प्रेमिका के घर वालों और गांव के लोगों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बथनाहा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


पूरे मामले पर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। उन्होंने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।