मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
26-May-2024 07:26 PM
By First Bihar
ARA: भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली लैंड माइंस बिछाने में काफी माहिर है। पिछले 9 साल से चार जिलों की पुलिस इसे तलाश कर रही थी।
पुलिस की गिरफ्त में आया नक्सली राजकुमार उर्फ शिवजी सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर का रहने वाला है। चरपोखरी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली राजकुमार इलाके में देखा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि शिवजी वर्तमान में सिकरहटा कला में मकान बनाकर रह रहा था।
नक्सली के खिलाफ आरा, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में मामले दर्ज हैं। कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने में यह शामिल रहा है। फिलहाल गयामें संदीप यादव गिरोह को चला रहा था। इसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और नक्सली कांड से जुड़े मामले दर्ज हैं। गया में यह अपने संगठन का विस्तार कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली अलग-अलग जिलों में नाम बदलकर अपना गिरोह चला रहा था।