अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Mar-2022 01:33 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा-1 प्रखंड के ICDS कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची टीम गिरफ्तार लिपिक को अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक प्रधान लिपिक शंभू नाथ पांडेय ने एक आंगनबाडी सेविका की सेवा स्थाई करने के एवज में डुमरिया गांव निवासी रजनीश कुमार गिरी से 25 हजार रूपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत रजनीश कुमार ने निगरानी से की थी।
आंगनबाड़ी सेविका के देवर रजनीश कुमार की सूचना पर निगरानी की टीम हरकत में आई। निगरानी विभाग ने जांच के बाद मामले को सही पाया। गुरुवार को पैसे देने की बात तय हुई थी। निर्धारित समय पर रजनीश पैसे लेकर आरोपी प्रधान लिपिक के पास पहुंचा था।
इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर प्रधान लिपिक शंभूनाथ पांडेय को 25 हजार रूपए लेते रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी प्रधान लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ मुजफ्फरपुर लेकर चली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से ICDS कार्यालय में हड़कंप मच गया।