अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Mar-2022 10:39 AM
Buxar : बिहार के बक्सर जिले में प्यार में पागल एक प्रेमी जोड़ा ने गंगा नदी में आत्महत्या करने के नियत से छलांग लगा दी. जिसके बाद नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने डूब रहे प्रेमी जोड़े की जान बचा ली और परिजनों के साथ पुलिस को इस मामले की सूचना दी.
मामला डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नैनीजोर ओपी क्षेत्र के बिहार घाट का है. जहां आत्महत्या की नीयत से प्रेमी जोड़े ने गंगा नदी में लगाई छलांग दी. बताया जा रहा है काफी समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी. इसी को लेकर दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया.
मछुआरों ने दोनों की जान बचाकर उनके परिजनों तथा पुलिस को इस बात की सूचना दी. जिसके बाद युवक और युवती के परिजन दोनों को अपने-अपने घर लेकर चले गए. लंबे समय से प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर शादी करना चाहते थे. परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. पहले भी परिजन लोक लज्जा के कारण समझाने-बुझाने का काफी कोशिश की थी फिर भी दोनों ने मिलना जुलना नहीं छोड़ा था.