Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
03-Feb-2022 04:06 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बीते मंगलवार को दानापुर से इंजीनियरिंग का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर छात्र के परिजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी की मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग का छात्र आशुतोष पूजा करने की बात कहकर अपने घर से मंदिर के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
दरअसल, नालंदा के हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश शरण का बेटा आशुतोष पिछले कई घंटों से अपने घर से लापता है। आशुतोष दानापुर के रघुवंशी नगर स्थित अपने घर से पूजा करने के लिए निकला था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। इस बात की जानकारी जब पिता प्रकाश शरण को हुई तो उन्होंने आशुतोष से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह अपना फोन घर में ही छोड़कर चला गया था।
बताया जाता है कि हिलसा थानाध्यक्ष का बेटा आशुतोष कुमार बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र है और चेन्नई में रहकर पढाई करता है। उसके सभी दोस्तों का कैंपस सलेक्शन हो चुका है लेकिन आशुतोष का अभी तक सलेक्शन नहीं हुआ। जिसको लेकर वह डिप्रेशन में था।
काफी खोजबीन के बाद जब आशुतोष का कही पता नहीं चला तो परिजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस की मानें तो छात्र के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। इधर, परिजन आशुतोष के नहीं मिलने से खासे परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।