मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Apr-2023 01:28 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान में घर से बुलाकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घर से जाने के कुछ ही घंटों बाद युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया।बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तीन लड़के युवक को घर से बुलाकर ले गए थे और बाद में उसकी लाश मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा की है।
मृतक युवक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुधीटोला निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे अनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर तीन युवक अनीश को अपने साथ लेकर गए थे। घर से जाने के कुछ ही घंटों बाद अनीश के मौत की खबर परिजनों को मिली। अनीश का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीर बाबा के पास शव मिलने के बाद लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
परिजनों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।