मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 08:17 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रहे एक शख्स से दो हथियार के बल पर दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड की है।
जानकारी के मुताबिक, रामशंकर करजा स्थित एसबीआई की खासा से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उसका रास्ता रोका और पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित रामशंकर की माने तो किसी तरह से पेट काटकर उसने घर बनाने के लिए दो लाख रुपए जमा किए थे। घर बनवाने के लिए खाते से पैसे निकाले थे लेकिन बदमाशों ने उसके अपमानों पर पानी फेर दिया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में दो लाख रुपये की छिनतई की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम छानबीन कर रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।