ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार : गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार : गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

10-Apr-2022 05:51 PM

ARRAH : खबर भोजपुर से है, जहां गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र स्थित एकौना गांव की है। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतकों की पहचान बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआवन गांव निवासी राधेश्याम सिंह के 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी प्रमोद सिंह का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। दोनों बच्चे कुछ महीने पहले घूमने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह दोनों शौच के लिए घर से निकले थे। शौच के बाद गंगा में स्नान करने चले गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।


काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को शंका हुई। परिजन दोनों बच्चों को तलाश करते गंगा घाट पर पहुंचे तो दोनों के कपड़े को देखा। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गंगा नदी में दोनों की खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को गंगा नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मच गया है।