ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: गंडक नदी में डूबकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

07-Aug-2023 07:14 PM

By First Bihar

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवारी के मौके पर दोनों भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नदी में स्नान करने पहुंचे थे। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र स्थित सत्तरघाट गंडक नदी की है।


मां-बेटे की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र मेदन सिरिसिया पंचायत स्थित बलमी सिरिसिया गांव निवासी 55 वर्षीया ममता देवी और उसके 17 वर्षीय बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ममता देवी अपने बेटे आयुष को लेकर केसरनाथ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई थी। जल भरने से पहले दोनों मां-बेटे नदी में स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान आयुष नदी की तेज धारा में डूबने लगा जिसे बचाने के चक्कर में मां भी नदी में डूब गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। नदी में तैनात गोताखोरों ने दोनों मां-बेटे की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।