ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / news / बिहार : बार बालाओं के अश्लील डांस को लेकर बवाल, दो पक्षों के...

बिहार : बार बालाओं के अश्लील डांस को लेकर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूसे

08-Oct-2022 07:52 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां बार बालाओं के अश्लील डांस के दौरान जमकर मारपीट हुई है। घटना उजियारपुर के लोहागीर गांव की है। यहां दुर्गा पूजा के समापन के मौके पर शुक्रवार को ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में कार्यक्रम को बंद कराना पड़ा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, दुर्गा पूजा समापन को लेकर लोहागीर पूजा समिति द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को डांस के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हो गया था। दर्शक भोजपुरी गीतों का आनंद ले रहे थे इसी दौरान रात के करीब 11 बजे बार बालाओं ने एक फूहड़ भोजपुरी गाने पर जैसे ही डांस करना शुरू किया। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग इसका विरोध करने लगे और देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई।


इस दौरान आयोजक समिति की ओर से मंच पर खड़े युवक भीड़ में कूद गए और मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोग इस गाना को बंद कराने की मांग कर रहे थे जबकि आयोजक पक्ष इस गाने को जारी रखने पर डटे हुए थे। हालांकि गांव के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ लेकिन मारपीट हो जाने के कारण कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया। उधर इस बाबत उजियारपुर पुलिस का कहना है कि उसे इस मामले की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।