ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : फ्लाइओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरा पिकअप, रेल परिचालन हुआ बाधित,...

बिहार : फ्लाइओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरा पिकअप, रेल परिचालन हुआ बाधित, विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं कई ट्रेनें

26-Feb-2022 06:31 PM

MADHUBANI : खबर मधुबनी से है, जहां दो वाहनों की टक्कर से रेल परिचालन बाधित हो गया है। घटना सकरी-मधुबनी रेलखंड पर नवादा रैंक प्वाइंट के पास की है। यहां NH 57 पर बस और पिकअप वैन की टक्कर फ्लाइओवर पर हो गई। हादसे के बाद पिकअप फ्लाइओवर से नीचे गिर गया और बिजली के हाईटेंशन तार में उलझ कर रेलवे ट्रैक पर झूलने लगा। 


हादसे की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद JCB की मदद से तार पर झूल रहे पिकअप को नीचे उतारा गया और रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस घटना के कारण इस रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित हो गया है। 


राजेंद्रनगर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तारसराय में रुकी है। पवन एक्सप्रेस राजनगर में, जयनगर-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस मधुबनी स्टेशन पर और दरभंगा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन दरभंगा में ही फंसी हैं। रेलकर्मी परिचालन शुरू कराने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप के नीचे गिरने से बिजली के दो पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विद्युत सेवा ठीक होते ही रेल परिचालन सामान्य कर लिया जाएगा।


बताया जा रहा है कि पिकअप और बस झंझारपुर से दरभंगा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान नवादा रैक प्वाइंट के पास फ्लाइओवर पर बस ने  पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप पुल से नीचे जा गिरा। पुल से नीचे गिरते ही पिकअप रेलवे ट्रैक पर बिजली के तार के सहारे झूलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और पिकअप को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम शुरू हुआ। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।