ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Bihar Flood News: कमर भर पानी, हाथ में चप्पल और माथे पर कॉपियां.....

Bihar Flood News: कमर भर पानी, हाथ में चप्पल और माथे पर कॉपियां.. बिहार के बाढ़ में गुरुजी की भारी फजीहत, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक

30-Sep-2024 04:08 PM

By First Bihar

DARBHANGA: पड़ोसी देश नेपाल द्वारा कोसी बराज से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। कई जिलों में हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। आम लोगों के साथ साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में शिक्षकों की भारी फजीहत हो रही है। परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।


दरअसल, नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। किरतपुर प्रखंड के जमालपुर के भूभौल गांव में देर रात कोसी के तटबंध के टूटने के बाद दर्जनो गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित दिखने लगा है। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन करने माथे पर कॉपी और हाथों में अपने चप्पल जूते और कंधे पर अपना पैंट रखकर स्कूल पहुंच रहे हैं।


बाढ़ ग्रस्त इलाके के तिकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन करने अपने स्कूल निकल पड़े है। मूल्यांकन कार्य मे लगे शिक्षक अपने माथे पर जांचने वाली कॉपी और हाथों में अपने चप्पल जूते और कंधे पर अपना बैंग टांगकर जान को जोखिम में डालते हुए अपने ड्यूटी का पालन करने जाते दिख रहे है। 


तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है शिक्षकों में विभाग के अधिकारियों का खौफ कितना ज्यादा भरा है। कमर से उपर तक इलाके में बाढ़ का पानी रहने के वावजूद माथे पर मूल्यांकन वाली कॉपी को रखकर स्कूल चल दिये है उन्हें यह भी स्कूल जाते वक्त नहीं पता था कि स्कूल में बैठने के जगह भी सुरक्षित है कि वहां भी बाढ़ के पानी ने अपना डेरा जमा लिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।