मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Jan-2023 01:33 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पास रेलवे ओवर ब्रिज की है।
मृतक की पहचान जमुई निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो रिकवरी एजेंस का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को पिंटू लोन की रिकवरी के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। इसी दौरान सुभाष चौक ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर उसे गोली मार दी, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल फाइनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारी भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि सुबह में संगठन के साथ बैठक करने के बाद लोन रिकवरी करने पिंटू कुमार निकला था। कुछ जगहों पर लोन की रिकवरी भी की थी। उसके बाद सूचना मिली उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।