ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार : फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान, परिवहन विभाग ले रहा है एक्शन

बिहार : फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ अभियान, परिवहन विभाग ले रहा है एक्शन

16-Apr-2022 07:31 PM

PATNA : फर्जी नम्बर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी ड्राइव करना अब भारी पड़ेगा। परिवहन विभाग अब इसके खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रहा है। आज बिहार के अलग अलग जिलों में अभियान के दौरान कुल 889 गाड़ियों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत 398 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई, 26 वाहनों को जब्त किया गया। 


विशेष अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन में 11 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जाली नंबर प्लेट लगाकर वाहन का संचालन करना और अवयस्कों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भारी वाहन का परिचालन नियम विरुद्ध है। ऐसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने एवं उनके खिलाफ नियम के मुताबिक एक्शन लेने के लिए जिलों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


अभियान के दौरान करीब 652 वाहनों के नंबर प्लेट एवं चेचिस नंबर की जांच की गई, जिसमें 8 वाहनों का जाली नम्बर प्लेट पाया गया। ऐसे वाहनों जब्त कर कार्रवाई की गई। यह अभियान जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई की तरफ से चलाया गया।