ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : फर्जी तरीके से वैकेंसी निकाल 62 पदों पर कर दी नर्सों...

बिहार : फर्जी तरीके से वैकेंसी निकाल 62 पदों पर कर दी नर्सों की भर्ती, अब तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग

28-Feb-2022 08:15 AM

PATNA : बिहार में जालसाजों ने ठगी के तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं. शिक्षा और पुलिस विभाग के बाद स्वास्थ्य महकमे में फर्जी तरीके से पर बड़े पैमाने पर नौकरी और पोस्टिंग किए जाने का मामला सामने आया है. शातिरों ने 62 पदों पर वैकेंसी निकाल कर फर्जी नर्सों की नियुक्ति कर दी. इतना ही नहीं बिहार के विभिन्न सरकारी हॉस्पिटल समय उनकी तैनाती भी करा दी. 


अब मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है. फर्जी नियुक्ति के जरिये अस्पतालों में पदस्थापित नर्सों की तलाश में विभाग जुट गया है. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग में बिहार ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र के माध्यम से आगाह कर दिया है कि इस तरह से फर्जी बहाली के माध्यम से ऐसे  नसों की तलाश खुद अपने स्तर पर करें.


बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉक्टर महेश्वर प्रसाद के नाम जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा निदेशालय आदेश ज्ञापांक 122 (6) दिनांक 18 फरवरी से 62 स्टाफ नर्स ए ग्रेड के पद पर फर्जी बहाली और पदस्थापना आदेश जारी  किया गया है. यह पूरी तरीके से फर्जी है. 


इधर इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पटना के सचिवालय थाना में फर्जी तरीके से  62 नर्सों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. नर्सों का नाम पता से संबंधित सूची भी थाने को सौंप दी गई है पता चलते ही इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.