समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
03-Aug-2020 07:16 AM
PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव किस तरह कराए जाएं इसको लेकर आयोग हर दिन ब्लूप्रिंट पर काम कर रहा है। आयोग ने चुनाव कराने के लिए जो नई संभावना तलाशी है उसमें मतदान के चरण कम किए जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आयोग को लाखों मतदान कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी। चुनाव आयोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मतदान केंद्रों पर अच्छे तरीके से वोटिंग करा सके इसके लिए तकरीबन 6 लाख मतदान कर्मी चाहिए।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आयोग ने बिहार में 34000 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाने का फैसला किया है। इन मतदान केंद्रों के बनने से राज्य में कुल वोटों की संख्या तकरीबन 1 लाख 6 हजार हो जाएगी और इन बूथों पर वोटिंग कराने के लिए 6 लाख से ज्यादा मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी। आयोग इन संभावनाओं पर विचार कर रहा है कि क्या अन्य राज्यों से कर्मियों को लाकर मतदान कराया जा सकता है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान आयोग 10 फ़ीसदी मतदान कर्मियों को रिजर्व बेंच में रखता है।।एक बूथ पर औसतन 5 से 6 मतदान कर्मियों की आवश्यकता होती है इस लिहाज से बिहार में कम से कम 6 लाख मतदान कर्मी चाहिए।
आयोग के सामने संक्रमण काल में चुनाव को लेकर एक विकल्प यह है कि वह नवंबर में कम चरणों के अंदर वोटिंग कराए। बिहार में कोरोना संक्रमण के पीक टाइम की संभावना सितंबर और अक्टूबर जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो अक्टूबर के बाद हालात सुधरने पर चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग अंतिम परिस्थितियों तक विधानसभा चुनाव संचालित करने का पुरजोर प्रयास करेगा। हालांकि यह आने वाला वक्त बताएगा कि कोरोना के आगे आयोग की तैयारी सफल होती है या फिर नहीं।