ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / बिहार: एक साथ तीन लड़कियों की पोखर में डूबकर मौत, इलाके में हड़कंप

बिहार: एक साथ तीन लड़कियों की पोखर में डूबकर मौत, इलाके में हड़कंप

10-Sep-2022 08:37 AM

PURNEA: खबर पूर्णिया जिले की है, जहां घास काटने गई तीन बच्चियों की पोखर में डूबकर मौत हो गई। घटना महाराजगंज पंचायत के इकराहा गांव की है। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया और बड़ी मशक्कत से तीनों की लाश बाहर निकाली गई। मृतकों की पहचान अयूब अंसारी की दो बेटियां, 10 साल की चांदनी परवीन और 13 साल की संदीप परवीन के रूप में की गई है। एक बच्ची मो. नवाब की 12 साल की बेटी हीना खातून थी। चांदनी और संदीप आपस में सहोदर बहनें थीं। एक साथ तीन लड़कियों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ तीनो लडकियां पोखर के पास घास काटने गयी थी। अचानक एक बच्ची का पैर पोखर में फिसल गया। जब दो और लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो तीनों ही गहराई में चली गई और डूबकर उनकी मौत हो गई। ये देखते ही मौके पर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लग गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।  




सूचना पाकर जानकीनगर पुलिस और अंचल पदाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास बनमनखी भी मौके पर पहुंचे। फिर गोताखोरों की मदद से तीनों की लाश पोखर से बाहर निकाली गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अंचल पदाधिकारी ने सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपए मुआवजा का ऐलान किया है।