ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार: एक साथ दो घरों में छापेमारी, घर के अंदर बैठी 7...

बिहार: एक साथ दो घरों में छापेमारी, घर के अंदर बैठी 7 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

05-Jan-2022 03:45 PM

GOPALGANJ: देह व्यापार की सूचना पर गोपालगंज पुलिस ने दो घरों में छापेमारी की जहां घर के अंदर बैठी 7 महिलाओं को हिरासत में लिया। हिरासत में ली गयी महिलाएं कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा व सरैया की रहने वाली है। पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों को इन्हें सौंपा गया।


गोपालगंज का हरखुआ मोहल्ले में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है। यहां खुलेआम देह का बाजार सजता है। आसपास के लोग इस इलाके से आने-जाने में शर्मिंदा महसूस करते हैं। इस बात की शिकायत मिलते के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी जिसके बाद इलाके में छापेमारी की गयी। पुलिस ने दो घरों में एक साथ छापेमारी की जहां घर के अंदर बैठी कुल 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। सभी महिलाओं को लेकर पुलिस थाने पहुंची। जहां सत्यापन के बाद सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया।  


पुलिस की माने तो हरखुआ इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर इस्पेक्टर व महिला थानाध्यक्ष ने मिलकर छापेमारी की। इस दौरान दो अलग-अलग घरोंं में छापेमारी की गयी। दोनों घरों से 7 महिलाओं को पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान देह व्यापार होने का कोई सबुत नहीं मिला जिसके कारण सभी को छोड़ दिया गया। 


सभी के परिजनों को थाने पर बुलाया गया। जांच के बाद सभी महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जब भी इस तरह की सूचना या शिकायत मिलती है तो छापेमारी की जाती है और कार्रवाई भी होती है लेकिन इस मामले में किसी तरह का साक्ष्य नहीं मिला कि देह व्यापार हो रहा हो। चुंकि सभी बालिग है इसलिए सभी के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है।